मत भुलाना वीरों को
अमर शहीद गाँधी जी एक महापुरुष थे, उनको दिल से नमन करूँ, नेहरु जी त्यागी यश वाले ,उनका भी स्मरण करूँ | नहीं भुला सकता है उनको कोई भी भारत वासी , फिर क्यों उनको भूल गए जो देश के हित चढ़ गये फाँसी || अंग्रेजों के घर में घुसकर डायर को ललकारा था , जलियाँवाले बाग़ के हत्यारे को जिसने मारा था | ऐसे वीर सपूत को आखिर, हम क्यों करते याद नहीं , वो ऊधम सिंह परमवीर था इसमें कुछ अपवाद नहीं | निर्दोषों का हत्यारा पापी उससे ना बच पाया , ऊधम सिंह था काल बना डायर को यमपुर पहुँचाया | ऐसे वीर को भूल के क्यों ,करवाते हो अपनी हाँसी , फिर क्यों उनको भू...