याद रहेगा
तेरी आँखों की झीलों में अक्स मेरा
लहराएगा ||
प्यार हमारा
........................................
जब जब याद करोगे हमदम ,वो बीती सारी
बातें ,
कैसे कैसे दिन कटते थे कैसे गुजरती थीं
रातें ,
साथ में गुजरा एक एक लम्हा दिल तो भुला
ना पायेगा |
प्यार हमारा तुमको जाना
..................................
तेरी आँखों की झीलों
..........................................
आज भी मुझको याद है तेरा हाथ पकड़ कर
बिठलाना ,
कहना वो तेरा मेरी खातिर कुछ पल तो ठहरो
जाना ,
इतना जिसको प्यार मिले वो दूर भला क्या
जायेगा |
प्यार हमारा .............. तेरी आँखों
............................
मत सोचो क्या पाया हमने और हमें क्या
खोना है ,
शाश्वत प्रेम रहे बस दिल में होने दो जो
होना है ,
प्यार अमर है इस दुनिया में इसको कौन
मिटाएगा |
प्यार हमारा तुमको ............... तेरी
आँखों .......................
ऐसा प्यार है तेरा मेरा जिसकी न कोई
मंजिल है ,
फिर भी न जाने तेरी खातिर क्यों धड़के
मेरा दिल है ,
तुझमें मुझको रब दिखता है दिल तुझे पूजना
चाहेगा ||
प्यार हमारा तुमको जाना याद हमेशा आयेगा ,
तेरी आँखों की झीलों में अक्स मेरा
लहराएगा ||

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें