वादा

                                    वादा
कैसे तेरे अहसानों का बदला चुकाऊँगा,
वादा मैं कर रहा हूँ तुझे ना भुलाऊँगा |
कैसे तेरे ......................................
मुझको कहा है दोस्त तो इतना भी जान लो २
ताउम्र अपनी दोस्ती को मै निभाऊँगा |
कैसे तेरे अहसानों ..............
वैसे तो तेरा वादा है ,ना रूठूँगी कभी ,
पर रूठ भी गए तो मैं तुमको मनाऊँगा |
वादा मैं ..........कैसे तेरे ........................
जीवन में जाने कितने दोस्त आये चले गए ,
पर तेरे अक्स को ना कभी दिल से मिटाऊंगा |
वादा मैं .................कैसे तेरे ....................
ना जाने कौन बात पर कब रूठ जाओ तुम ,
ऐसा अगर किया तो मै फिर जी न पाउँगा |
वादा मैं कर रहा हूँ तुझे ना भुलाऊँगा  ,

कैसे तेरे अहसानों का बदला चुकाऊँगा | 

                     अनंतराम मिश्र 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाँदी जैसा रंग है तेरा का संस्कृत रूपांतरण