याद आनी हैँ
मैं तो याद आऊंगा तुम भुला न पाओगी , प्यार भरे गीतों को जब भी गुंनगुनाओगी । कम्पित अधर नयनों में प्रेम की निशानी है , जितना भूलना चाहोगी याद उतनी आनी है। 1 हम जुदा हुए जब से जग ये सूना सूना है , तेरे लिए इस दिल में प्यार बढ़ा दूना है, साथ में जो गुजरे वो लम्हें याद आते हैं , क्या बताऊँ मुझको ये किस तरह सताते हैं , लव पे तो खामोशी है और नयन में पानी है । जितना भूलना चाहोगी.... 2 ना ही बेवफा हम हैं ना खता तुम्हारी है , हम अलग हुए इसमें किस्मतें हमारी हैं । जिंदगी ने अपने संग खेल ऐसा खेला है भीड़ में हैं लाखों की फिर भी मन अकेला है , प्यार मिलता किस्मत से बात ये पुरानी है ।। जितना भूलना चाहोगी याद... 3 खुश सदा रहो हमदम ये दुआ हमारी है, तुम मिलो या ठुकराओ अब रजा तुम्हारी...