उत्तर प्रदेश सरकार
ये अपनी यू पी कि सरकार हो गयी है बिल्कुल बेकार ,
इसे ना शर्म जरा आई वादे अपने भूले कैसी कंगाली छायी , बता दो जनता को ,बता दो जनता को ।॥
पेड़ सड़कों के कटवाये सैकडों खंते लगवाये ,
कर दिया पानी जब से मुफ्त , नहर में पानी ना आये ।
सूखते खेत और खलिहान ना कोई इसकी तरफ है ध्यान
पड़ा जब सूखा चारों ओर मच रहा था राहत का शोर
केंद्र से पैसे मंगवाये ,गिने चुनो को बाटे बाकी किसने हैं खाये , बता दो जनता को 2 ?॥
था लोगों को तुम पर ऐतबार ,बनायी आप कि थी सरकार
बनाया उल्लू सबको हाय ,आपकी मंशा समझ ना पाये
कर्ज लोगों का अदा किया फुक्रो को भत्ता खूब दिया ,
बाँट लेपटाप दिये थे खूब मगर सब गयीं योजना डूब
या मोदी से तुम खिसियाए ,निज स्वार्थ की खातिर
लोगों को तड़पाये ,बता दो जनता को 2॥
वजीफा सबका बंद किया कन्या विद्याधन छीन लिया
पेंशन भी कर दी थी बंद ,नयी योजना चलायी चंद ,
फायदे गुर्गे उठा रहे ,आम लोगों को सता रहे ,
गयी कहाँ बिजली समझ ना आये घंटे दो घंटे दरश दिखाये ,
गंदगी का फैला साम्राज बन रहे आप बडे़ युवराज
स्वच्छता से तुम कतराये ,
क्यों ना कोई अभियान स्वच्छता का तुम चलवाए ॥
बता दो जनता को,
बता दो जनता को
हो गये पाँच साल हैं आज ना पूरा हुआ एक भी काज ,
मची है गुंडागर्दी खूब आपकी नाव रही है डूब
अराजकता फैली चहूँ ऒर ,
मचा है भृष्टाचार का शोर ,
आप पंजे को पकड़ धाये , जनता सबक सिखायेगी ये सोच के घबराये
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें