सन्देश (तर्ज-मुझे तुम याद करना)
पढ़ाई में मेरे बच्चों सदा ही मन लगाना तुम,
जो गुरुजन दें तुम्हे शिक्षा
अमल में उसको लाना तुम ।
पढाई में.......
कभी भी भूलकर मिथ्या वचन
मुँह से नहीं निकलें ,
किसी के भी लिए अपशब्द
जिव्हा से नहीं फिसलें ,
ईर्ष्या द्वेष लालच को
कभी मन में न लाना तुम ।
जो गुरुजन दें तुम्हे शिक्षा
अमल में उसको लाना तुम,
पढ़ाई में मेरे बच्चों .................।
करो माँ - बाप की सेवा
अगर अपना भला चाहो,
किया सम्मान गुरुजन का तो
विद्या बुद्धि को पाओ,
ध्यान इन बातों का रखना
इन्हें दिल में बसाना तुम।
जो गुरुजन दें तुम्हें.............
पढाई में मेरे बच्चों ..........
दिया सम्मान जो औरों को
तो सम्मान पाओगे ,
सदा ही अच्छे लोगों में
नाम अपना कमाओगे,
कर्म अच्छे सदा करके
मान कुल का बढ़ाना तुम।
जो गुरुजन दें तुम्हें शिक्षा
अमल में उसको लाना तुम,
पढ़ाई में मेरे बच्चों
सदा ही मन लगाना तुम ।।
💐Amantran mishra 💐
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें