योगी राज

तर्ज -हाय रे जोगी हम तो

हाय रे योगी हम तो पिट गए तेरे राज में ,
जाने कैसे ,जाने कैसे बसर अब होगी ।
हम तो पिट गए ...........

जब से सी एम् बने हैं बाबा ,हालत खस्ता डर से,
सड़क छाप जितने थे मजनू निकलें डर 2 घर से,
हाय रे योगी हम तो..........

मदिरा पीकर जो चलते थे ,सड़क पे रार मचाते,
आज घरों के अंदर पीने से भी हैं घबराते ।
हाय रे योगी हम तो पिट गए तेरे......…
जाने कैसे बसर अब होगी ...….

बूचड़खाने बंद कराके मीट दुकान हटाईं,
रातों में भी जाग जाग अफसरों की क्लास लगाई
हाय रे योगी ये सब पिट गए तेरे राज में
जाने कैसे बसर अब होगी .......

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाँदी जैसा रंग है तेरा का संस्कृत रूपांतरण