जबाब दो
पिछले दिनों के घटनाक्रम पर प्रस्तुत है मेरी कुछ नवीन पंक्तियां:-
1- सेना पर पत्थर चलें आंख किए क्यों बंद ,
छप्पन इंची वक्ष की गति क्यों पड़ गई मंद ।।
मोदी जी कुछ तो बताओ ना ऐसे आंख छुपाओ
2- देश के रक्षक की व्यथा कोई समझ न पाए ,
हाथों में स्टेनगन फिर भी हैं असहाय ।
लात और घूँसे खाते ,सहन क्यों सब कर जाते
3- क्यों इतने मजबूर हो , क्यों इतने लाचार,
सेना पत्थर खा रही काहे की सरकार ।
जनता विश्वास जताए ,खरे क्यों उतर न पाए
4- कैसे क्षत्रिय पुत्र हैं, गृहमंत्री जी आप,
सुकमा में सैनिक मरें आप करें आलाप,
सैनिकों के शव जलते ,आप बस निंदा करते ,
5- नक्सलियों को दीजिये , अब मुँहतोड़ जबाव,
वरना डीगें मारना , कर दो बन्द जनाब ।
नाप सीने का घटाओ नहीं तो कुछ करके दिखाओ
अनंतराम मिश्र
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें