भानुमती का कुनबा

समसामयिक राजनीतिक माहौल पर प्रस्तुत है मेरा एक प्रति गीत-
तर्ज-दिन रह गए थोड़े........

भानुमती जी देखो कैसे अपना कुनबा जोड़े    युक्ति है सत्ता पाने की दिन रह गए थोड़े ।2 ।

मुश्किल है मोदी को हराना
है लेकिन सत्ता में आना ,
सूझ रहा ना कोई ठिकाना
मिल कर सब को साथ है आना
मोदी के विरोध ने कैसे ,दुश्मन साथ में जोड़े
युक्ति है सत्ता पाने की दिन रह गए थोडे़ । ।

ममता माया और मुलायम
सब हैं अपनी जिद पर कायम
सीटें जो ज्यादा लाएगा
वो ही बनेगा अगला पीएम
राहुल जी अब पछताते क्यों
सोए जब बेच के घोड़े
युक्ति है सत्ता पाने के दिन रह गए थोड़े । ।

जब कोई दाल गला नहीं पाए
अविश्वास फिर सदन में लाये
खुद को ही पप्पू बतलाए
तरस तुम्हारी बुद्धि पे आए
गले पडे फिर आंख मारकर
नियम सदन के तोड़े
युक्ति है सत्ता पाने की दिन रह गए थोड़े । ।

                         अनन्तराम मिश्र

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाँदी जैसा रंग है तेरा का संस्कृत रूपांतरण