मोदी से उम्मीद
तर्ज- मैं तेरा शहर छोड़ जाऊँगा......
इससे पहले चुनाव आ जाये,
मुद्दा मंदिर का फिर न छा जाये,
राम मंदिर को तुम बना देना,
सीना छप्पन का तुम नपा देना ।।
राम के नाम पर हो पद पाये,
फिर भी उनको है आप बिसराये,
है इलेक्शन भी सर पे आ बैठा,
एक भी ईंट तुम न रख पाए,
इससे पहले विरोधी ताने दें
आप निज नाम ना लजाने दें,
अपना कद खुद ही तुम बढ़ा देना,
राम मंदिर को तुम बना देना।।1।।
आप हिंदुत्व का हैं एक चेहरा,
आसरा आप पर ही है ठहरा ,
सबको तुम साथ लेके चलते हो,
है असर इसका भी बड़ा गहरा,
ये भी सोचो न देर हो जाये ,
राम का नाम लेके पछताये ,
रंग पहले सा फिर चढ़ा देना,
राम मंदिर को तुम बना देना।।2।।
लाखों आवास तो हैं बनवाये,
राम जी को तो घर न दे पाये,
एससी एसटी लगाया अपनों पर,
माया के वोटर दिल में हैं भाये,
इससे पहले कि अपने घर(पार्टी) छोड़ें,
और रिश्ता को नोटा से जोड़ें
करके बदलाव फिर मना लेना,
राम मंदिर को तुम बना देना।।3।।
अनन्तराम मिश्र
औडेरी कैमी हरदोई
मो.न. 7007036119
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें