मैं भी चौकीदार

मैं भी चला आप के संग में देश से हमको प्यार ,
गर्व से सीना ताने कहता मैं भी चौकीदार ।

इसे न जोड़ो राजनीति से ना ही मोदी भक्ति से ,
कहनी है एक बात मुझे हर गांव नगर हर बस्ती से ।
चौकीदार कहाने में है आज शर्म जिनको आती ,
उन जैसे यदि रक्षक होते देश की गर्दन झुक जाती।

चौकीदारी को तुमने केवल क्या पेशा मान लिया,
चौकीदार को तुमने क्या ऐसा या वैसा मान लिया ।
देश लूट कर धन जोड़ा उस धन के मद में  ऐंठे  हो ,
चौकीदार को चोर और ना जाने क्या कह बैठे हो ।
क्या तुम चौकीदार नहीं यह दिल पर रखकर हाथ कहो ,
तुम चोरों के साथ नहीं यह दिल पर रखकर हाथ कहो ।
देश का मान बढ़ाने में जो अपनी जान लगाता है ,
देश की शान बढ़ाने में अपना दिन रात  खपाता है।
रहे जागता रातों में जो चैन से तुम्हें सुलाता है,
वह छप्पन की छाती वाला चौकीदार कहता है ।

क्या अपने परिवारों के हम चौकीदार नहीं है जी ,
क्या गुरुजन अपने शिष्यों के चौकीदार नहीं है जी ।
अपने माता पिता हमारे चौकीदार नहीं है क्या ,
जो समाज के रक्षक हैं वे चौकीदार नहीं है क्या ।
हर एक  देश का वासी करता अपने देश से प्यार ,
देश का बच्चा बच्चा बोले मैं भी चौकीदार।
देश का बच्चा बच्चा बोले मैं भी चौकीदार

जय हिंद जय भारत भारत माता की जय
       अनंतराम मिश्रा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाँदी जैसा रंग है तेरा का संस्कृत रूपांतरण