देखो रूठा ना करो
दिल तुम्हारा दुखे ना किसी बात से, तेरा मायूस चेहरा गवारा नहीं । मुस्कुराता तुझे देखता हूँ मैं जब, मुझको लगता कोई और प्यारा नहीं ।। दिल तुम्हारा......... 2 आपका है तबस्सुम मेरी जिंदगी , दिल मेरा करना चाहे तेरी वन्दगी। आप के प्रेम पर है भरोसा बहुत, और दूजा कोई है सहारा नहीं ।। दिल तुम्हारा ............. 3 बेवजह रुठने से है क्या फायदा, जानेमन प्यार का ये नहीं कायदा । हार बैठा है दिल तेरी मुस्कान पर , जो जहाँ में किसी से भी हारा नहीं ।। दिल तुम्हारा दुखे ना......... 4 ये उदासी तेरी दिल दुखात...