देखो रूठा ना करो
दिल तुम्हारा दुखे ना किसी बात से,
तेरा मायूस चेहरा गवारा नहीं ।
मुस्कुराता तुझे देखता हूँ मैं जब,
मुझको लगता कोई और प्यारा नहीं ।।
दिल तुम्हारा.........
2
आपका है तबस्सुम मेरी जिंदगी ,
दिल मेरा करना चाहे तेरी वन्दगी।
आप के प्रेम पर है भरोसा बहुत,
और दूजा कोई है सहारा नहीं ।।
दिल तुम्हारा .............
3
बेवजह रुठने से है क्या फायदा,
जानेमन प्यार का ये नहीं कायदा ।
हार बैठा है दिल तेरी मुस्कान पर ,
जो जहाँ में किसी से भी हारा नहीं ।।
दिल तुम्हारा दुखे ना.........
4
ये उदासी तेरी दिल दुखाती मेरा,
मेरी हालत नहीं जानता दिल तेरा।
बेरुखी को तेरी फिर भी मैं सह गया,
जबकि था दोष कोई हमारा नहीं ।।
दिल तुम्हारा दुखे.............
5
प्यार करते हो मुझसे अगर जानेमन,
ना ही चेहरे पे लाओ उदासी सनम ।
तुम जो रूठे रहोगे तो फिर होगा क्या,
आसमा में हँसेगा सितारा नहीं । ।
दिल तुम्हारा दुखे ना........
6
जब सताते हो मुझको तो ये मान लो,
दर्द होता है तुमको भी ये जान लो ।
रूठना हुश्न की एक अदा है प्रिये ,
इसमें है दोष कोई तुम्हारा नहीं ।।
दिल तुम्हारा दुखे ना किसी बात से,
तेरा मायूस चेहरा गंवारा नहीं ।।
अनंतराम मिश्र
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें