प्यारे दिन 28/02/2025
रोज ही आप हम यूँ ही मिलते रहें ,
प्यार का सिलसिला यूँ ही चलता रहे।
आपका हँसता चेहरा रहे सामने ,
आपको देख दिल मेरा खिलता रहे ।।
रोज ही आप ..…..
आप तो जानते हो मेरे दिल का हाल,
इसलिए रखते हो मेरा इतना खयाल ।
अपने रब से करूँ बस दुआ ये सनम,
प्यार तेरा यूँ ही मुझको मिलता रहे ।।
रोज ही आप यूँ ............
तेरी जुल्फों में सो जाऊं जी चाहता ,
तेरी आँखों में खो जाऊं जी चाहता ।
मेरे आगोश में बस रहो हमनशीं ,
सिलसिला ये हमेशा ही चलता रहे ।।
रोज ही आप यूँ ..................
तुम सनम हो मेरी एक हसीं जुस्तजू ,
तू बसी नयनों में मेरे ख्वाबों में तू ।
तेरे मुस्कान पर लुट गया जानेमन,
तेरे ही प्यार में दिल धड़कता रहे ।।
रोज ही आप यूं हमसे मिलते रहें
प्यार का सिलसिला यूं ही चलता रहे ।।
✍️✍️ अनंतराम मिश्र ✍️ ✍️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें