सन्देश (तर्ज-मुझे तुम याद करना)
पढ़ाई में मेरे बच्चों सदा ही मन लगाना तुम, जो गुरुजन दें तुम्हे शिक्षा अमल में उसको लाना तुम । पढाई में....... कभी भी भूलकर मिथ्या वचन मुँह से नहीं निकलें , किसी के भी लिए अपशब्द जिव्हा से नहीं फिसलें , ईर्ष्या द्वेष लालच को कभी मन में न लाना तुम । जो गुरुजन दें तुम्हे शिक्षा अमल में उसको लाना तुम, पढ़ाई में मेरे...